मप्र नर्सेस एसोसिएशन ने स्टाफ नर्स आॅफिसर नेहा चंदेला की हत्या मामले की CBI जांच की मांग की

ग्वालियर
सात दिन पहले मप्र के भिंड जिला अस्पताल में दिल दहला देने वाली हत्या की घटना को लेकर अब सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। मप्र नर्सेस एसोसिएशन ने स्टाफ नर्स आॅफिसर नेहा चंदेला की हत्या मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसको लेकर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है।

हांलाकि स्टाफ नर्स आॅफिसर की हत्या के आरोपी रितेश शाक्य ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, लेकिन नर्सेस एसोसिएशन ने हत्या के आरोपी के बचकर निकलने की आशंका जताई है। लिहाजा मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है।

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने की मांग
हत्या की इस घटना के बाद अब पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग भी सरकार से नर्सेस एसोसिएशन द्वारा की गई है। एसोसिएशन ने कहा है कि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोलने और उसे फोन के जरिए हर वार्ड को जोड़ा जाए। सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। एक समय में एक ही अटेंडेंट मरीज के साथ होने की व्यवस्था बनाए जाने की मांग भी की गई है।

अस्पताल वार्ड ब्वॉय ने की थी हत्या
11 फरवरी को भिंड जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स आॅफिसर नेहा चंदेला न्यू आईसीयू वार्ड से अपनी ड्यूटी खत्म कर स्टोर रूम में पंहुची थी। तभी जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय रितेश शाक्य कट्टा लेकर पंहुचा और कुर्सी पर बैठी नर्स नेहा चंदेला को गोली मार दी। नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल में मौजूद हर आदमी खौफजदा हो गया था। खास बात ये है कि आरोपी रितेश शाक्य वारदात को अंजाम देकर सीधे कोतवाली थाने में पंहुचा और हथियार सहित सरेंडर कर दिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नर्स नेहा मंडला जिले की रहने वाली थी और मई माह में उसकी शादी होने जा रही थी। इसी से नाराज वार्ड बॉय ने उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *