धार में 10 साल की बच्ची से ताऊ के बालिग लड़के ने रेप किया, मां ने लिखवाई FIR

धार
धार में 10 साल की बच्ची से उसके ताऊ के 19 साल के लड़के ने रेप किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। मां के पूछने पर उसने बताया कि भाई ने उसके साथ गलत किया है, लेकिन पिता ने बात दबा दी। वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर और पुलिस को बताया कि बच्ची को खेलते वक्त सरिया लगा है। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर केस करा दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छिपाने के कारण बच्ची के पिता और ताऊ को हिरासत में लिया है। घटना बंजारी गांव की है।

ताऊ के घर टीवी देखने गई थी
बच्ची की मां ने बताया कि 15 फरवरी को वह किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में वह अपने बड़े पापा के घर टीवी देखने के लिए चली गई। दोपहर 2 बजे अपने घर लौटी। उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। मां ने पूछा तो उसने बताया कि भाई ने उसके साथ गलत हरकत की है। उसने पति को यह जानकारी दी, लेकिन परिवार के लोगों ने मामला छिपा दिया।

सरिया लगने की कहानी गढ़ी
मनावर TI ब्रजेश कुमार मालवीया ने बताया कि बच्ची को खून आने पर परिवार के लोग उसे गांव के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वार्ड बॉय की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार ने बताया कि बच्ची को खेलते समय सरिया लग गया है। यहां से परिवार बच्ची को बड़वानी के अस्पताल ले गए। वहां रातभर बच्ची भर्ती रही। मामला संदिग्ध लगा, इसीलिए पुलिस ने परिवार की एक्टिविटीज पर नजर रखी।

पिता और बड़े ताऊ को बनाया आरोपी
बताया जा रहा है कि बच्ची बड़वानी के अस्पताल में रातभर एडमिट रही। दूसरे दिन 16 फरवरी को परिवार उसे लेकर बंजारी गांव लौट आया। मां को पता चला कि पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है, तो वह चुपके से थाने पहुंची और सबकुछ बता दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सबसे पहले आरोपी भाई को गिरफ्तार किया। गांव से भागने की तैयारी कर रहे बच्ची के पिता और ताऊ को भी हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ भी घटना छिपाने का केस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *