नदी-नालों से मछली पकड़ने वाले वंशानुगत मछुआरों के बनेंगे क्रेडिट कार्ड

ग्वालियर। जिले के नदी-नालों से मछली पकड़ने वाले वंशानुगत मछुआ हितग्राही एवं मछली बेचने वाले लोगों को कार्यशील पूँजी मुहैया कराने के लिये उनके किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जायेंगे। साथ ही सहायक संचालक मत्स्योद्योग के कार्यालय के माध्यम से इन सभी के मछुआ परिचय पत्र भी जारी किए जायेंगे। सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मत्स्य कारोबार के लिए कार्यशील पूँजी मुहैया कराने के मकसद से 23 हजार और 15 हजार रूपए के किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों के माध्यम से बनवाए जाएंगे। इसके लिए वंशानुगत मछुआरे 28 फरवरी तक भिंड रोड़ धर्मवीर पेट्रोल पम्प के पास स्थित मत्स्योद्योग कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र के प्रारूप भी इसी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *