संघ-भाजपा की समन्वय की कल महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल। आरएसएस और भाजपा की समन्वय के लिए शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव आज भोपाल पहुंच चुके हैं। समाज सेवा न्यास कार्यालय में शुक्रवार को यह बैठक होगी। जिसमें संघ की ओर से दीपक बिस्फूते क्षेत्र प्रचारक के अलावा भाजपा से मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित कुछ अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।  बताया जाता है कि हाल ही में भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही इस पर भी चर्चा की जाएगी कि प्रदेश में भाजपा का दस फीसदी वोट बैंक बढ़ाने का टारगेट पर भाजपा संगठन की ओर क्या-क्या रणनीति बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *