नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

 लखनऊ  

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इन सीटों के लिए शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। शाम छह बजे मतदान केन्द्र परिसर में जितने भी लोग कतार में लगे होंगे उन्हें वोट डालने का अधिकार होगा।

इस बीच शाहजहांपुर में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। उन्होंने कहा, "हम 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। शाहजहांपुर में 6 सीटें जीतेंगे।  मुरादाबाद में सुबह से ही लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। बुद्धि विहार क्षेत्र आर्यन से स्कूल के बूथ पर महिलाओं की संख्या भी दिखाई दी। इसके साथ ही मुस्लिम क्षेत्रों में भी वोट डालने के लिए लोग सुबह से पहुंच गए। आर्यन स्कूल के बूथ में एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने पहला वोट डाला।

रविवार की शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *