17 से सप्ताह में 4 दिन चलेगी छत्तीसगढ़ एक्स.

ग्वालियर। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा दिए हैं। सप्ताह में 3 दिन चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अब 17 फरवरी से सप्ताह में 4 दिन संचालित की जाएगी। ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस अभी तक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होती थी। अब यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को संचालित की जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 19 फरवरी से गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को संचालित की जाएगी। अभी तक ट्रेन सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *