उर्फी जावेद ने ‘बिकिनी’ कट ड्रेस में करवाया बोल्ड फोटोशूट
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. उनका अजीबो-गरीब स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आता है. मगर कई बार वह अपने लुक की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. मगर उर्फी उनपर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. ऐसे में एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपना बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया है जो हर किसी को बेहद हैरान कर रहा है. दरअसल उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अजीब आउटफिट के साथ वापस आ गई हैं. इस बारे उर्फी ने एक पिंक कलर की कटआउट ड्रेस हो पहना है जिसे देखकर देखने वालों के होश उड़े हुए हैं. इंटरनेशल फैशन से इंस्पार्यड उर्फी जावेद को इससे पहले भी कई बार कट आउट ड्रेस पहने हुए देखा गया है. इसी बीच उर्फी अपने लेटेस्ट आउटफिट को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। पिंक कलर के डीप नेक वाले इस कट एंड नॉट ड्रेस और व्हाइट हील्स में उर्फी को शहर में घूमते देखा गया, जिन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. डीप नेकलाइन, अजीब कट्स और नॉट्स वाली ड्रेस इस ड्रेस को पहने उर्फी जावेद काफी अदाओं के साथ फोटोज खिंचवाती नजर आ रही हैं. साथ ही उनके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने उनका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसे देखने के बाद एक बार उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.
