एसीएस सामान्य प्रशासन ने मंत्रालय में किया आकस्मिक निरीक्षण

भोपाल

अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक 1, 2 और 3 में स्थित विभिन्न कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, सोलर वाटर हीटर, डक्ट वेंटीलेशन, सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम, अग्निशमन, केंटीन और शौचालय की व्यवस्था को देखा एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। पेयजल की क्वालिटी चेक करने और उसमें पीएच वैल्यू, टीडीएस, केमिकल और बायोलॉजिकल कंपोनेंट की जाँच कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सफाई की उचित व्यवस्था रखें और संबंधित अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करें।

अपर मुख्य सचिव कुमार ने वल्लभ भवन 3 में स्थित दीदी कैफे में उचित बैठक व्यवस्था बनाने और एग्जॉस्ट फेन लगाने के निर्देश दिए। कुमार ने वल्लभ भवन के सामने स्थित पार्क का निरीक्षण कर वाटर फाउंटेन को शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा संचालित मृगनयनी एंपोरियम के आउटलेट का निरीक्षण कर विभिन्न सजावटी वस्तुओं और सामग्री की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण में उप सचिव डी.के.नागेन्द्र, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विश्वास कुमार भटेले, राजधानी परियोजना प्रशासन, सामान्य प्रशासन, मंत्रालय सुरक्षा कार्यालय, लोक निर्माण और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *