मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक रजौधा के स्वास्थ्य लाभ की कामना की
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सूबेदार सिंह रजौधा के अस्वस्थ होने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि जौरा विधानसभा के साथी विधायक सूबेदार सिंह रजौधा जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से शीघ्र उनको पूर्णत: स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।
