मुख्यमंत्री चौहान जैत से करेंगे ग्राम, नगर के जन्म-दिवस मनाने की शुरुआत

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में मनाए जाने वाले ग्राम और नगरों के जन्म-दिवस का 8 फरवरी को सीहोर जिले के ग्राम जैत से शुभारंभ करेंगे। ग्राम के विकास के मुद्दे पर ग्राम सभा की बैठक होगी। मुख्यमंत्री चौहान ग्रामीणों के साथ पौधे भी लगायेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान का किसी नगर या ग्राम के जन्म-दिवस मनाने का पर्यावरण और विकास हितैषी नया विचार है। ग्राम या नगर का जन्म-दिवस वहाँ रहने वाले लोगों के लिए गौरव दिवस की तरह होगा। प्रदेश में इसकी शुरुआत सीहोर जिले के ग्राम जैत से हो रही है। मुख्यमंत्री चौहान ग्राम सभा में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। ग्राम सभा में ग्राम के विकास के बारे मे चर्चा होगी। ग्रामवासी ग्राम सभा में अपने ग्राम के विकास की योजना बनाएंगे।  मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होंगे, जो स्थानीय नागरिकों को अपने ग्राम और नगर की प्रगति के लिए सदैव योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर भी बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस जो मध्यप्रदेश का जन्म-दिवस  भी है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से विशेष आयोजन दिवस भी बना है। करीब दस वर्ष पहले ये पहल हुई। इस दिन बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारी मिलकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन करते हैं।

जिलों में भी प्रदेश के जन्म-दिवस अर्थात स्थापना दिवस पर कार्यक्रम होते हैं। अब ग्राम और नगर स्तर पर जन्म-दिवस के रूप में अलग-अलग तिथियों में कार्यक्रम होने से प्रदेश के नागरिकों में अपने गाँव, नगर और राज्य के प्रति गर्व की भावना में वृद्धि होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *