बिहार पुलिस का हिस्सा बनी 525 बेटियां, आईजी ने ली दीक्षांत परेड की सलामी

डेहरी ऑन सोन (रोहतास )
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस दो के परेड मैदान में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान बेटियों का उत्साह देखते ही बन रहा था प्रदेश के आईजी प्रशिक्षण विजय कुमार वर्मा ने सलामी का निरीक्षण किया उन्होंने दीक्षांत परेड की सलामी ली और बहादुर बेटियों का हौसला बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले को प्रशस्ति पत्र देकर अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि जिला पुलिस बिहार विशेष सशस्त्र रेल पुलिस व अन्य 47 इकाइयों के 525 नवनियुक्त महिला पुलिस  का आज दीक्षांत परेड संपन्न हो गया।

साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट भी पाठ्यक्रम में शामिल
उन्होंने कहा कि परेड में बच्चियों ने जिस तरह अनुशासन का परिचय दिया है इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन महिला आरक्षी करेंगी। उन्होंने बताया कि महिला सिपाहियों को वर्तमान चुनौतियों के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट भी इनके पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के लिए खुशी की बात है कि पूर्वी भारत में सीटीएस नाथनगर भागलपुर को पुलिस प्रशिक्षण के लिए देश का पहला पदक प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि  राज्य के नवनियुक्त 12,000 महिला और पुरुष सिपाहियों का आगामी जून में प्रशिक्षण संपन्न हो जाएगा।

सच्चाई और शिष्टाचार के साथ व्यवहार करने की शपथ दिलाई
बी एस एपी दो के कमांडेंट स्वप्ना जी मेश्राम ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। पारण परेड में शामिल महिला सिपाहियों को सच्चाई और शिष्टाचार के साथ व्यवहार करने की शपथ दिलाई। मौके पर शाहाबाद पुलिस पर प्रक्षेत्र के डीआईजी उपेंद्र कुमार शर्मा, एसपी आशीष भारती समेत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के प्रशिक्षण देने वाले अधिकारी व कर्मी व महिला पुलिस के परिजन मौके पर भारी संख्या में मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *