किसानों की घेरेबंदी,रोकने किया बैरिकेडिंग
रायपुर
लगभग महीने पर से नवा रायपुर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राहुल गांधी से मुलाकात करवाने के लिए समय मांगा था लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। यदि नहीं तो वे रात में मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे यह भी नहीं हो पाया। किसानों ने कहा था कि वे विरोध करेंगे। किसी प्रकार बाधा न पहुंचे इसलिए किसानों को धरना स्थल पर ही बैरिकेडिंग करके घेर लिया गया है और उनसे आग्रह किया गया है कि वे किसी प्रकार की परेशानी न खड़ा करें। नवा रायपुर की उन सड़कों पर पुलिस का पहरा है जो रायपुर शहर से जुड़ती है। ताकि किसान रायपुर न पहुंच सकें।
