पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत भरे 90 दिन, चेक करें आज के नए रेट

नई दिल्ली

बजट के बाद भी रोजाना की तरह सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए। नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है, जबकि आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है ।बता दें उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।  

तीन महीने से राहत, चुनाव बाद आफत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भले ही आग लगी हो, लेकिन पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की वजह से आज पूरे देश की जनता राहत में हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार 90वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।

LPG सिलेंडर बजट के बाद सस्ता हुआ महंगा? चेक करें 2 फरवरी के रेट
बता दें  केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *