हार के डर से दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चन्नी? केजरीवाल बोले- इसका मतलब सर्वे सच है?

 चंडीगढ़

क्या हार के डर से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं? दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये दावा किया। उन्होंने कहा है कि उनके सर्वे में चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से हार रहे हैं इसलिए कांग्रेस ने उन्हें दो सीटों से उतारने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने रविवार को आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी भदौर से भी चन्नी को मैदान में उतार रही है। इससे पहले उन्हें चमकौर साहिब से प्रत्याशी घोषित किया गया था।
 

AAP का मजबूत गढ़ रहा है बरनाला जिला

चन्नी की दूसरी सीट यानी भदौर विधानसभा आम आदमी पार्टी के लिए मजबूत गढ़ रही है। बरनाला जिले की भदौर सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार पीरमल सिंह धौला ने जीत हासिल की थी। आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र भदौर से जहां मौजूदा विधायक पीरमल सिंह धौला ने आप के टिकट से चुनाव तो जरूर जीता था लेकिन वह जून 2021 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *