दपूमरे मंडल ने शहीद दिवस पर किया गांधी को याद, दी श्रद्धांजलि

रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। रायपुर रेल मंडल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर 2 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प भेंट किए गए।

शहीद दिवस के रूप में सुबह 11.00 बजे से 11.02 बजे तक मौन धारण कर 2 मिनट के लिए अपने अपने कार्यस्थल पर खड़े हो कर मौन धारण करना सुनिश्चित किया गया। रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों एवं कार्यालयों एवं अधीनस्थ इकाइयों में रायपुर, दुर्ग,भिलाई पावर हाउस, कुम्हारी, भाटापारा, तिल्दा बिल्हा, दादापारा एवं अन्य स्टेशनों पर भी 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद दिवस मनाते समय कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निदेर्शों का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *