रेत माफियाओं पर गिरी गाज 7 प्रकरणों में 4 माजदा एवं 4 ट्रेक्टर रेत सहित जप्त
राजनांदगांव
अवैध खनिज उत्खनन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मिले निदेर्शो पर अमल करते हुए पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा ताबडतोड़ कार्यवाही की और रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे 8 वाहनो को जब्त किया।
थाना मानपुर थाना कोहका द्वारा ग्राम सीतागाव, कोहका-कंदाड़ी और नवागांव-भरीर्टोला में कुल 4 प्रकरणों 1 माजदा वाहन एवं 3 ट्रैक्टर रेत सहित जप्त किया गया है। थाना मोहला में 1 प्रकरण में 2 माजदा वाहन रेत सहित जप्त किया गया। थाना अम्बागढ़ चौकी में 1 प्रकरण में 1 माजदा वाहन रेत सहित जप्त किया गया। थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में 1 ट्रेक्टर रेत भरा हुआ जप्त किया गया। थाना डोंगरगढ़ में 1 प्रकरण में 1 ट्रेक्टर रेत भरा हुआ जप्त किया गया।
