BJP विधायक दल की बैठक अब दो फरवरी को
भोपाल
भाजपा विधायक दल की बैठक अब दो फरवरी को होगी। इस बैठक के समय और स्थान को लेकर अभी विधायकों को सूचना दिया जाना बाकी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक फरवरी को गोवा दौरे के चलते यह बैठक आगे बढ़ी है। बैठक में विधायकों को व्यापारियों, उद्योगपतियों और अन्य से बजट के सुझाव लेने के लिए टारगेट दिया जा सकता है।
