राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंत्रालय में दिलाई गई शपथ

भोपाल

            मंत्रालय (वल्लभ भवन) में 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपस्थितों को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने दिलायी। कोविड निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मतधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी।

     उप सचिव सामान्य प्रशासन गिरीश शर्मा, डी.के. नागेन्द्र, श्रीमती प्रणय दिशा नागवंशी सहित मंत्रालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *