अब इंस्टाग्राम में सब्सक्रिप्शन फीचर
Instagram ने हाल ही में यूएस में कुछ कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के साथ पेड सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग शुरू की है जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं। आपको बता दें कि सब्सक्रिप्शन फीचर के जरिए ये क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स कमाई कर सकते हैं। दरअसल सब्सक्रिप्शन फीचर के जरिए इन लोगों के फॉलोवर्स इनका एक्सक्लूजिव कंटेंट देखने के लिए मंथली चार्ज देंगे। इस एक्सक्लूजिव कंटेंट में लाइव वीडियो, स्टोरीज शामिल हैं। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूजर्स के यूजरनेम के बगल में एक पर्पल बैज भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि अब ये फीचर भारत में भी स्पॉट किया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारतीय क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम चुनिंदा क्रिएटर अकाउंट्स को सब्सक्राइब करने का विकल्प प्रदर्शित कर रहा है। सदस्यता मूल्य अलग-अलग कीमतों के साथ रुपये में प्रदर्शित होता है जिनमें रु. 89, रु. 440, और रु 890 प्रति माह शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएस में पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत $0.99 (लगभग 74 रुपये) से लेकर $99.99 (लगभग 7400 रुपये) प्रति माह तक होगी। इससे ज्यादा सब्सक्रिप्शन अमाउंट नहीं लिया जाएगा।
