कोरोना महामारी के चलते न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा ने अपनी शादी कैंसिल की
वेलिंग्टन
दुनियाभर में कोरोना वायरस (coronavirus) तेजी से फैल रहा है. न्यूजीलैंड भी इससे अछूता नहीं है. इसी बीच खबर आ रही है कि न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (New Zealand PM Jacinda Ardern) ने कोरोना महामारी के चलते अपनी शादी कैंसिल कर दी है.
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड में तीसरी लहर चल रही है, इस लहर में लोग तेजी से लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिसके चलते रविवार को कोरोना (corona) संबंधी नए नियम लागू किए है. इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने भी अपनी शादी कैंसिल कर दी है.
2017 में बनी थीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री
अर्डर्न 2017 में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं. वह वहां की सबसे कम उम्र की पीएम हैं. रिपोर्ट के अनुसार जैसिंडा अर्डर्न लंबे समय से मित्र क्लार्क गेफोर्ड के साथ शादी की तैयारी करने जा रही हैं.
शादी रद्द होने का ऐलान खुद पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने किया। उन्होंने कहा, मेरी शादी आगे बढ़ रही है। हालांकि नई तारीख का ऐलान नहीं किया। जेसिंडा अर्डर्न अपने लॉन्गटाइम पार्टनर और फिशिंग-शो होस्ट क्लार्क गेफोर्ड से शादी रचाने जा रही हैं। जब रिपोर्टर ने पूछा कि शादी कैंसिल करने पर कैसा लग रहा है तो उन्होंने जवाब दिया, जिंदगी ऐसी ही है।
