चन्नी और सिद्धू में मतभेद जारी, बैठक के बाद भी नहीं फाइनल हो पाए प्रत्याशी

नई दिल्‍ली
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा कई दिन पहले हो चुकी है। लेकिन पंजाब कांग्रेस में अंतरकलह थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए शनिवार को एक बैठक बुलाई गई। कांग्रेस मुख्य चुनाव समिति की बैठक पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेद के कारण अनिर्णायक रही।
 

सूत्र के अनुसार पार्टी ने शेष 31 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए एक उप-समिति का गठन किया है। समिति में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और पंजाब की कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *