लोक निर्माण विभाग के टाइम कीपर के घर EOW का छापा, पन्नालाल शुक्ला की काली कमाई के सबूत खंगाल रही टीम

रीवा
मऊगंज तहसील क्षेत्र स्थित माडा गांव के लोक निर्माण विभाग में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नालाल शुक्ला के घर पर आज तड़के ईओडबल्यू की टीम ने अचानक दबिश दी. ईओडब्लयू के छापे से गांव में हड़कंप मच गया. पीडब्ल्यूडी विभाग में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नलाल शुक्ला के माडा गांव में स्थित घर पर ईओडब्लू की 25 सदस्यीय टीम ने आज सुबह 6 बजे छापा मारा है.

ईओडब्लू की कार्रवाई में 'समयपाल' टाइम कीपर के घर से अब तक तीन वाहन और जमीनों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. कार्रवाई जभी जारी है. जोकि देर शाम तक चलने की संभावना है. समयपाल के घर में चल रही ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में और भी आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *