आज से नक्सलियों का प्रतिरोध दिवस, 27 को झारखंड व बिहार बंद

जमुई
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 27 जनवरी को  झारखंड व बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने पर्चा जारी किया है। पर्चा में कहा गया है कि भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव व एक करोड़ के ईनामी  प्रशांत बोस उर्फ किशन दा व उनकी पत्नी शीला मरांडी को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं कराने पर 27 जनवरी को बिहार एवं झारखंड बंद बुलाया गया है। 12 नवंबर को  झारखंड के  सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने चांडिल-कांड्रा टोलप्लाज़ा के पास  प्रशांत बोस उर्फ किशन दा , उनकी पत्नी शीला मराण्डी उर्फ शीला दी, बिरेन्द्र हांसदा उर्फ जितेन्द्र, राजू टुडू उर्फ निखिल उर्फ बाजु, कृष्णा बाहदा उर्फ हेवेन और गुरुचरण बोदरा को गिरफ्तार किया था।  पुलिस ने प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी के पास से चार मोबाइल, दो एसएसडी एक पेन ड्राइव 1.51 लाख रूपया  सहित अन्य  सामान बरामद किया था। प्रशांत बोस व उनकी पत्नी दोनों का स्वास्थ्य खराब है। दोनो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाना चाहिए था, लेकिन  अबतक वैसा कुछ नहीं किया गया है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *