जल्द CM आवास ग्रामीण की किस्त भेजेंगे सीएम

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के  खातों में राशि भेजेंगे। किस्त की यह राशि 28 जनवरी को राज्य, जिला व जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर दी जाएगी। उधर सीएम चौहान आज शाम को सहरिया, भारिया और बैगा जनजाति की महिलाओं के खाते में पोषण भत्ते की राशि अंतरित करेंगे। इन आदिवासी परिवारों के भरण पोषण के लिए सरकार की ओर से एक हजार रुपए प्रतिमाह भत्ता दिया जाता है।  

पीएम आवास योजना ग्रामीण में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक लक्ष्य 30.59 लाख के विरुद्ध 22.68 लाख से अधिक हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2021-22 में विभिन्न जिलों के लिए निर्धारित लक्ष्य 4.20 लाख के बदले प्रदेश में 3.69 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। योजना में 31.52 लाख ऐसे परिवार हैं जिनके नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 में दर्ज नहीं थे, उनको आवास प्लस एप के माध्यम से जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *