मुख्यमंत्री चौहान ने महाराणा प्रताप की पुण्य-तिथि पर किया स्मरण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप की पुण्य-तिथि पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "यह धरा उनकी अनन्य राष्ट्र-भक्ति से धन्य हुई है। वीरता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सूचक महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा भारतवासियों को सदैव मातृभूमि की सेवा और प्रेम के लिए प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि माँ भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप के शौर्य, साहस और पराक्रम को उनके शत्रुओं ने भी सराहा। ऐसे शूरवीर की पुण्य-तिथि पर कोटि-कोटि नमन"।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *