EC करेगा बैठक, होगा मंथन, चुनाव से पहले 5 राज्यों में रैलियों पर जारी रहेगा प्रतिबंध?

नई दिल्ली

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने इन राज्यों में रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजनीतिक पार्टियों को वर्चुअल रैली करने की इजाजत है। यह प्रतिबंध आगे जारी रहेगा या नहीं? इसपर शनिवार को चुनाव आयोग मंथन करेगा। दरअसल कोरोना महामारी को देखते हुआ आयोग ने इन सभी  पांच राज्यों में सार्वजनिक रैली, रोड शो और बाइक रैली समेत अन्य चीजों पर प्रतिबंध  लगाया था।

रैलियों पर रोक जारी रहेगी?
शनिवार यानी 15 जनवरी को चुनाव आयोग की होने वाली बैठक में इन प्रतिबंधों को आगे बढ़ाने या इन्हें खत्म करने पर कोई फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इन पांच राज्यों में कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की स्थिति के आधार पर ही कोई निर्णय चुनाव आयोग लेगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते वक्त आयोग ने महामारी को देखते हुए 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगा दी थी।

i]k
आयोग ने इन राज्यों में कैंपेन को लेकर गाइडलाइंस जारी की थी। इसमें नुक्कड़ सभाओं पर भी बैन लगाया गया था। डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए लोगों की संख्या 5 निश्चित की गई थी। इतना नहीं वोटों की गिनती के बाद विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *