नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में किया पलटवार,डेथ पर चुप्पी और ड्रग से यारी
ग्वालियर
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती पर बड़ा हमला करते हुए पलटवार किया है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “डेथ पर चुप्पी और ड्रग से यारी, वाह महबूबा समझ में आ गई नीयत तुम्हारी।” उन्होंने कहा कि विघटनकारी मानसिकता के ऐसे लोग अप्रत्यक्ष रूप से टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक हैं हम ऐसी मानसिकता को ही कुचल देंगे।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया (Rajmata Vijyaraje Scindia) की 102 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राजमाता को नमन करते हुए कहा कि राजपथ से लोकपथ की ओर जाने वाली राजमाता जिन्होंने कभी पैसे और प्रभाव को इस्तेमाल ना करते हुए सम्बन्ध और सहिष्णुता के साथ सबसे रिश्ता बनाया, ऐसी लोकमाता को नमन करने आया हूँ।
डा. मिश्रा ने कालाबाजारी के सवाल पर कहा कि जो भी कालाबाजारी करेगे उसे बख्सा नहीं जाएगा। यह शिवराज सिंह की सरकार है। मध्यप्रदेश में कानून का राज है और कानून अपना काम कर रहा है। काेयला संकट पर डॉ. मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि कोयला संकट पर सभी दिशा में काम किया जा रहा है। संकट ऐसा नहीं है कि जिसका कोई समाधान न हो। सरकार समाधान की दिशा में काम कर रही है। चार से आठ दिन का काेयला स्टाक करके चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजपथ से लोकपथ की ओर जाने वाली राज माता जिन्होंने कभी पैसे या प्रभाव का स्तेमाल न करते हुए काम किया। उन्होंने न केवल लोक हित में काम किया। बल्कि भाजपा को मजबूत व स्थापित करने की दिशा में काम किया। आज उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगा। ऐसे राजमाता के चरणों मे नमन करने आया हूं।
मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने महबूबा मुफ़्ती के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा – डेथ पर चुप्पी और ड्रग से यारी , वाह महबूबा समझ में आ गई नीयत तुम्हारी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लोग आईडी देखकर पहचान देख कर मार रहे हैं उसपर महबूबा कुछ नहीं बोली लेकिन ड्रग्स पर जरूर बोली ये उनकी नीयत समझ आ रही है और देश भी इस बात को समझ रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी विघटनकारी लोग है और ऐसी मानसिकता के लोग हैं वे अप्रत्यक्ष रूप से टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक हैं और हम ऐसी मानसिकता को ही कुचल देंगे।
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कालाबाजारी करने वाला कोई भी शिवराज सिंह की सरकार में नहीं बचेगा। कोयला संकट पर जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री, ऊर्जा मंत्री , मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे पास पर्याप्त कोयला हैं। संकट ऐसा नहीं है कि समाधान नहीं हो।
