बच्चों का संरक्षण समाज की जिम्मेदारी

बुरहानपुर
 महिला एवं बाल विकास विभाग बुरहानपुर द्वारा संचालित आगाज़ टीम के चाइल्ड प्रोटेक्शन एंङ राइट्स क्लब द्वारा विभिन्न विद्यालयो के लगभग 158 किशोरो के मध्य बाल विवाह, बाल श्रम एवं स्वच्छता विषय पर चित्रकला आयोजित की गई ।
इसका उद्देश्य किशोरो को बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारो के प्रति जागरूक करना था ।किशोरो द्वारा बनाई गई चित्रो की प्रदर्शनी  लालबाग हायर सेकेंडरी विद्यालय,बुरहानपुर मे लगाई गई।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आगाज टीम के 32 सदस्यो को  प्रमाण का वितरण भी किया गया। प्रदर्शनी का  उद्घाटन  सुमन कुमार पिल्लई ,जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग एवं  राजेन्द्र सलूजा,अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चो को संबोधित करते हुए उपयोगी बाते बताई।

बाल संरक्षण एवं किशोर सशक्तिकरण संवाद श्रृखला"अंतर्गत मध्य सत्र मे श्रीमती रजनी गट्टानी,सदस्य बाल कल्याण समिति ,श्रीमती परवीन हुसैन, प्राचार्य शास.सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय हुसैन,शिक्षिका मृदुला पाटीदार, ने बच्चो को यह बताया कि हमे हमेशा अपना खुद पर भरोसा रखना चाहिए। बच्चों में असीम क्षमता है । बच्चे अपनी प्रतिभा को कैसे विकसित करें , इस बारे में सबको ध्यान देना चाहिए।

बाल संरक्षण एवं किशोर सशक्तिकरण संवाद श्रृखला"अंतर्गत कार्यक्रम मे  आशुतोष शुक्ला, जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं  अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बच्चो को चित्रो के पीछे के भाव ,रंगो का जीवन पर महत्व, बच्चे  किस प्रकार से समाज मे सकारात्मक बदलाव या सुधार कर सकते है ?
इस बारे में बच्चो से संवाद किया गया।

संवाद कार्यक्रम मे सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय  कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबाग  के चयनित विद्यार्थियो ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन व समन्वय सुनील सेन जिला समन्वयक, ममता  HIMC (यूनिसेफ समर्थित) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *