बीयू ने बढ़ाये एग्जाम सेंटर, कल से 18 हजार स्टूडेंट्स के पीजी एग्जाम

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कल से पीजी के तीसरे सेमेस्टर की आफलाइन परीक्षाएं लेना शुरू करेगा। दो साल से लगातार हो रही ओपन बुक एग्जाम से शिक्षा की गुणवत्ता बिगड रही है। इसलिये उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचते हुये आफलाइन एग्जाम कराने का निर्णय लिया है। इसके बीयू कल से पीजी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा लेना शुरू करेगा। परीक्षा में करीब 18 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

कोरोना संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बीयू ने 15 परीक्षा केंद्रों का इजाफा किया है।  अब बीयू सात जिलों के 117 पर परीक्षाएं लेगा। औसतन हरेक परीक्षा केंद्र पर सौ विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बीयू के यूटीडी में चल रही आफलाइन परीक्षाएं काफी बेहतर तरीके से पूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *