मेरठ मंडल में 1.18 करोड़ वोटर करेंगे 28 विधायकों का फैसला
मेरठ
मेरठ मंडल के एक करोड़ 18 लाख से अधिक वोटर इस बार 28 विधायकों का चुनाव करेंगे, जिसमें करीब 54 लाख महिलाएं और 64 लाख से अधिक पुरुष वोटर हैं। वोटर की संख्या के हिसाब में मेरठ मंडल में सबसे बड़ा जिला गाजियाबाद है, जहां 28 लाख 99 हजार से अधिक वोटर हैं। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार मेरठ मंडल में अब वोटरों की कुल संख्या एक करोड़ 18 लाख 31 हजार 412 हो गई है। महिला वोटर की कुल संख्या 53 लाख 91 हजार 745 है। वहीं, पुरुष वोटरों की कुल संख्या 64 लाख 38 हजार 901 हो गई है। थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या अब 764 हो गई है। मेरठ मंडल में वोटरों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा जिला गाजियाबाद है। वहीं बुलंदशहर दूसरे नंबर पर और मेरठ जिला तीसरे नंबर पर है। इन तीन जिलों में ही 19 विधानसभा सीटें हैं। वहीं बागपत, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर में नौ सीटें हैं।
