करणी सेना ने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के खिलाफ इंदौर में किया प्रदर्शन

इंदौर
 राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शनिवार को मल्हार मेगा मॉल और छप्पन दुकान पर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के नाम से संचालित आउटलेट पर पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आउटलेट संचालकों ने करणी सेना को फ्रेंचाइजी समाप्त करने की जानकारी दी गई। उन्होंने यह बताया कि हम उनके बोर्ड हटा रहे हैं। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से रवाना हो गए। इस दौरान लगातार नारी का अपमान नहीं सहेंगे, जैसे नारे लगाए जा रहे थे।

सेना के जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह सिसोदिया ने बताया कि जावेद हबीब द्वारा बाल बनाने के दौरान एक महिला के सिर पर थूका गया था, यह निंदनीय है और महिला का अपमान है। हम इसका विरोध करते हैं। शहर में उनके नाम से 16 आउटलेट्स संचालित किए जा रहे हैं। अगर इन संचालकों ने हबीब के नाम के बोर्ड नहीं हटाए तो करणी सेना का विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *