मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीन के 150 करोड़ डोज लगने पर प्रधानमंत्री को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये वैक्सीन के 150 करोड़ डोज पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है और देशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि – "यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोविड-19 के विरुद्ध वैक्सीनेशन का अभियान जारी है। उनके कुशल मार्गदर्शन में भारत ने सबसे बड़ा अभियान चलाकर 150 करोड़ कोविड टीकों का कीर्तिमान स्थापित कर नागरिकों के जीवन के सुरक्षा चक्र को तेजी से बढ़ाया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर देश के सभी हेल्थ वर्कर, नर्स, फ्रंटलाइन वर्कर और वैक्सीनेशन कार्य से जुड़े सभी को हृदय से धन्यवाद और प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन एवं देश को बधाई।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *