बिहार: 5 दिन में 160 अपराधी गिरफ्तार, 19 हजार से ज्यादा शराब जब्त

पटना
गंभीर आपराधिक मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस द्वारा शरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर दिखने लगा है। हत्या, पुलिस पर हमले समेत अन्य जघन्य अपराध और शराबबंदी कानून के उल्लंघन को लेकर साल के शुरूआती पांच दिनों में ही 160 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 7,144 लीटर देसी और 12,427 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार बड़े आपराधिक कांडों में गिरफ्तारी और शराब जब्ती दोनों ही मामलों में सारण जिला सबसे आगे रहा है। इसमें हत्या के प्रयास से जुड़े कांडों में सर्वाधिक 98, हत्या में 45 और पुलिस पर हमला से जुड़े केस में 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 17 हथियार और 50 कारतूस भी बरामद किए गए।

शराबबंदी मामले में कार्रवाई करते हुए एंटी लीकर टास्क फोर्स ने पिछले पांच दिनों में राज्य में करीब 20 हजार लीटर शराब जब्त की है। इस दौरान शराब की 160 भट्ठियां ध्वस्त की गई और 590 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर से 84, बेतिया से 60, समस्तीपुर से 40 और बेगूसराय व बक्सर से 34-34 लोगों को शराबबंदी कानून के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *