बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 90,928 नए मरीज, 325 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 90,928 ताजा कोविड-19 के केस सामने आए हैं, जो बुधवार को आए 58,097 मामलों की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार (06 जनवरी) को भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 325 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान देश में सिर्फ 19,206 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख के करीब हो गई है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 2,85,401 है। देश में कोरोना से अब तक 4 लाख 82 हजार 876 लोगों की मौत हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *