जिला अस्पताल पंडरी में रात में भी होगा नि:शुल्क कोरोना जाँच

रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार के आदेशानुसार राजधानी शहर रायपुर के जिला अस्पताल पंडरी में नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु  रात्रिकालीन कोरोना की नि:शुल्क जाँच करने केन्द्र खोला गया है। रायपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर एन. के. ओझा मोबाइल नम्बर 8982507998 जिला अस्पताल पंडरी में खोले गये रात्रिकालीन कोरोना जाँच केन्द्र के नोडल अधिकारी होंगे।

इस हेतु तत्काल सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समन्वय बनाकर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रभात मलिक ने जिला अस्पताल पंडरी प्रशासन को निर्देशित करके पूर्ण करवाई है। जिला अस्पताल पंडरी के रात्रिकालीन नि:शुल्क कोरोना जाँच केन्द्र में पहुंचकर कोई भी नागरिक अपनी जाँच करवा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *