मंत्रालय में वंदे-मातरम गायन संपन्न

भोपाल
राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान "जन गण मन" का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में पुलिस बैंड की मधुर धुन के साथ संपन्न हुआ। वंदेमातरम गायन में पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, अपर मुख्य  सचिव श्री विनोद कुमार,  कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह सहित मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान "जन गण मन"  का आयोजन मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *