ग्वालियर अंचल शीतलहर की चपेट में ,अगले 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ग्वालियर
जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली ठंडक से शहर का मौसम बदल गया। 31 दिसंबर को ग्वालियर शहर सहित अंचल शीतलहर की चपेट में रहेगा। फसलों पर पाला पड़ेगा। साथ ही शीतल दिन रहने से कंपकपी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा की गति तेज है, इस कारण 48 घंटों तक कड़ाके की ठंड अधिक रहेगी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी दर्ज हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से होते हुए बिहार पहुंच गया है। इस कारण हवा का रुख उत्तर से हो गया है। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। इसकी गति 4 से 8 किमी प्रतिघंटा के बीच है। बर्फीली ठंडक चलते तापमान में गिरावट आ रही है। सामान्य से नीचे जाने से ठंड की चुभन अधिक है। साल की विदाई व नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड के बीच मनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *