मंत्री दत्तीगांव ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर को दी मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग के लिए अत्याधुनिक मशीनों की सौगात

भोपाल

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बुधवार को पीथमपुर के सेज-2 में मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग कार्य के लिए अत्याधुनिक मशीनों की सौगात औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर को दी। विधायक श्रीमती नीना वर्मा और  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता वैष्णव उपस्थित थीं।

मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि यह पूरे देश में पहला प्रोजेक्ट है जहॉं औद्योगिक क्षेत्र में यह प्रयास किया गया है कि स्वच्छता के साथ पर्यावरण के लिए भी कार्य हो। यह बहुत हाईटेक मशीन हैं। इनमें 100 और 75 एचपी की मशीनें हैं, जिसमें वाटर टेंक भी हैं। हमारा प्रयास है कि आने वाले साल के साथ पीथमपुर सफाई के मामले में भी आगे रहे।

 मंत्री दत्तीगांव ने निर्देश दिए कि नगर निकाय एवं एमपीआरडीसी मिल कर अपने क्षेत्राधिकार का सर्वे कार्य करवाए। एक्सीडेंट जोन पर ट्रेफिक व्यवस्था बेहतर की जाए। हमारा प्रयास यह रहे की पीथमपुर न सिर्फ स्वच्छ हो बल्कि दुघर्टना रहित भी हो। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के लोगों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र में वृक्षा-रोपण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *