भोपाल
संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष रणवीर जाटव ने मृगनयनी एम्पोरियम हमीदिया रोड स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरधा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया, तथा विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया।