पुलिस के सहयोग से शुरू हुई कड़ेमेटा साप्ताहिक बाजार

नारायणपुर
सुदुर अंचल में जिला के अंतिम पुलिस कैम्प कडियामेटा (कड़ेमेटा) में शनिवार को पुलिस कप्तान गिरिजा शंकर के निदेर्शानुसार पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार प्रारंभ हुआ। यह स्थान दंतेवाडा, बीजापुर, कोण्डागांव, जगदलपुर और नारायणपुर जिला की संगम (केन्द्रबिंदु) पर स्थित है। स्थानीय लोगों की मांगो पर अमल करते हुए पुलिस कप्तान गिरिजा शंकर जायसवाल के पहल पर कडियामेटा (कड़ेमेटा) में प्रत्येक शनिवार साप्ताहिक बाजार लगेगें। इस बाजार से बेचा, ईरपानार, आदेर, किलम, टेटम सहित अबुझमाड़ (नारायणपुर) और दंतेवाडा, बीजापुर, कोण्डागांव व जगदलपुर जिला के दो दर्जनों से अधिक गांव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे, जिन्हें इसके पहले लगभग 30 किलोमीटर तक दूर बाजार करने जाने को मजबूर थे।

नक्सलियों की दशहत और विरोध की वजह से नहीं खुल पा रही थी बाजार
उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र अबुझमाड़ के सुदूर अंचल के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है जो जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां पूर्व में भी ग्रामीणों ने बाजार लगाने की कार्ययोजना बनायी थी, नक्सलियों द्वारा विरोध करने के कारण ग्रामीण बाजार लगाने में असफल हो गये थे। पिछले साल वर्ष – 2020 में ही यहां पुलिस की कैम्प खुली है जिससे यहां के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना का विकास हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीणों ने अभी हाल ही में साप्ताहिक बाजार लगाने के लिये पुलिस-प्रशासन को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था।

पुलिस खूद बनायेगी विक्रेताओं के लिये बैठक व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक जायसवाल के निदेर्शानुसार जवानों द्वारा स्थानीय विक्रेताओं को बताया गया है कि शीघ्र ही साप्ताहिक बाजार स्थल को ठीक कराया जायेगा तथा विक्रेताओं के लिये व्यवस्थित तरीके से प्रोडक्ट बेचने के लिये बैठक व्यवस्था बनाकर उन्हे सुपूर्द किया जाएगा। साथ ही बााजार करने आने वालों के लिये पुलिस द्वारा पीने के लिये पानी की भी व्यवस्था की जायेगी। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि पुलिस जवानों द्वारा ही श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई कर बाजार स्थल को तैयार किया गया है।

लोगों के लिये रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
कडियामेटा (कड़ेमेटा) में साप्ताहिक बाजार खुलने से न सिर्फ वहां के लोगों को लम्बी दूरी जाने की मजबूरी से राहत मिलेंगी, उन्हें अपने पास के बाजार में ही उनके जरूरत की सामग्री मिलेंगी वरन् उन्हें रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *