नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने नहीं देंगे, चाहे केंद्र या छत्तीसगढ़ सरकार चलाये

जगदलपुर
नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने नहीं देंगे। इसे किसी भी सूरत में बिकने नहीं देंगे। चाहे इसे केंद्र सरकार चलाये या छत्तीसगढ़ सरकार चलाये। नानगुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि नगरनार में स्थानीय लोगों के हितों और सरोकार से मैं हमेशा से जुड़ा रहा हूँ। धरना भी दिया हूं और पदयात्रा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनार प्लांट प्रबंधन को हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगरनार में मुख्यमंत्री से कालेज खोलने की माँग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेज प्लांट प्रबंधन से ही खुलवाएंगे। उन्होंने हमारे लोगों की जमीन ली है तो कालेज भी उन्हें ही खोलना होगा। मुख्यमंत्री ने नानगुर में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *