पृथ्वी थिएटर में क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं तारा सुतारिया

क्रिसमस  का जोश बॉलीवुड सेलेब्स में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अलग अलग जगहों पर पार्टी कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेस भी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं, जिन्हें देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठा। व्हाइट बॉडीकोन ड्रेस में ये एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं, और उनके इस अवतार को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के कर्वी फिगर की भी फैन्स तारीफ कर रहे हैं और फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वैसे क्या आप पहचान पाए इस एक्ट्रेस को?

दरअसल ये खूबसूरत एक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं, जो हाल ही में फिल्म तड़प की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। तारा सुतारिया, क्रिसमस के खास मौके पर आदर जैन के साथ पृथ्वी थिएटर में क्रिसमस पार्टी के लिए शामिल हुईं। इस दौरान तारा ने पैपराजी को देख खूब पोज दिए और मुस्कुराते हुए सभी को प्यार दिया। तारा के इन फोटोज को फैन्स पसंद कर रहे हैं।

याद दिला दें कि तारा हाल ही में फिल्म तड़प में नजर आई थीं। इस फिल्म के साथ ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म के साथ ही साथ गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। तारा ने एक ओर जहां अपनी एक्टिंग से दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर उनका बोल्ड अवतार भी फैन्स को काफी भाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *