देशभर में मनाए जा रहे सुशासन दिवस पर PM मोदी ने कहा राष्ट्र सेवा के लिए हम अटल जी की प्रेरणा से प्रेरित
भोपाल/नई दिल्ली
पूरा देश 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचकर उन्हे श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।
आज भोपाल के शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय #AtalBihariVajpayee जी की जयंती पर उनके चरणों में नमन किया। अटल जी शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेने वाले अनूठे नेता थे। #AtalJiAmarRahen #SushanDiwas pic.twitter.com/3sjv2vl1r7
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 25, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा कि वे हर दिल अजीज थे। करुणा और प्रेम से भरपूर थे। अच्छे मनुष्य, लेखक और कवि भी थे। वे सबको अपने जैसा ही मानते थे। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज भोपाल में उनकी प्रतिमा स्थल अरेरा हिल्स पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर सभी ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सीएम ने कहा कि अटली बिहारी वाजपेयी शक्तिशाली राष्टÑ के निर्माण का संकल्प लेने वाले अनूठे नेता थे। जब प्रधानमंत्री नरसिंह राव थे तब तो उन्हें यूएनओ में भारत के दल का नेता बना कर भेजा था। भारत में ग्रामीण सड़कों का नेटवर्क स्थापित करने में अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अटल जी को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी विकास की पहल ने करोड़ों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
