शेख गफ्फार की बरसी पर कांग्रेस ने दिया जीत का तोहफा, 2085 वोट से जीते शेख असलम

बिलासपुर
संजय गांधी नगर वार्ड नंबर 29 तारबाहर में पार्षद पद उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शेख असलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश रजक को 2085 वोटों के अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की है। अंतिम राउंड के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार, शेख असलम को जहां 2834 वोट मिले तो वहीं राजेश 749 वोट ही प्राप्त कर सके।  मतणना स्थल पर कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। बता दें कि आज शेख गफ्फार की बरसी भी है। कांग्रेस पार्टी ने इस वार्ड को जीतकर उन्हें श्रद्धा स्वरूप तोहफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *