प्रदेश में किसानों का हो रहा है शोषण – यादव

रायपुर
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने पत्रकार वार्ता मे कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार घोटालों के नए-नए आयाम रच रहे हैं महासमुंद एवं लोरमी सोसाइटी से हजारों टन धान का परिवहन मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से हुआ है से गौठान के माध्यम से गोबर घोटाला किया जा रहा है साथ ही किसानों से 2 रू किलो मे गोबर खरीद कर वर्मी कंपोस्ट के नाम पर 10 रू में किसानों को दबाव पूर्वक बेचा जा रहा है यह कौन सा अर्थशास्त्र है जो कांग्रेसी ही समझ सकते हैं साथ ही प्रदेश के अधिकांश गौठान जर्जर हालत में है एवं चारा के अभाव में गोवंश मारा जा रहा है ।

प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती से किसान हलाकान हैं रबी फसल के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है वही खाद की कमी से किसान परेशान हैं खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है किसान खुले बाजार में खाद खरीदने को मजबूर हैं जिसके कारण खेती का लागत काफी बढ़ गया है केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति की जा रही है परंतु राज्य सरकार के संरक्षण में खाद सोसाइटी के बजाय बाजार में पहुंच जाता है सरकार खाद की कालाबाजारी रोकने में पूर्ण रूप से असफल रही है।

पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप शर्मा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास मीडिया प्रभारी अजय साहू अनिल अग्रवाल आकाश गुप्ता भारत सिंह सिसोदिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *