मां-बाप के कत्‍ल के इल्‍जाम में बंद टीचर ने जेल में शुरू की नई जिंदगी, वहीं बिखेरने लगी तालीम की खुशबू

गोरखपुर

मां-बाप के कत्ल के इल्जाम में जेल पहुंची सुमन गहरे अवसाद में तिल-तिल मर रही थी। लेकिन झंझावातों के दौर में भी अंदर कहीं हौसला बाकी था। उस हौसले को सहारा मिला तो फिर से जी उठी। आज वह जेल में अनपढ़ बंदियों और बच्चों के बीच तालीम की खुशबू बिखेर रही है। अपने काम और आचरण की वजह उसे यूपी में आदर्श महिला बंदी के रूप में चयनित किया गया है। यही नहीं, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के लिए सुमन का नाम भेजा गया है। जेल प्रशासन की काउंसलिंग से यह सब कुछ संभव हुआ।

अक्तूबर 2019 से वह जेल में है सुमन
एमए-बीएड की डिग्री हासिल कर चुकी सुमन की शादी गुजरात में हुई थी। वहीं वह शिक्षिका थी और पति के साथ रह रही थी। हालात बदले और यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद सुमन गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके में स्थित अपने मायके मे आ गईं। यहां भी बदकिस्मती ने सुमन का पीछा नहीं छोड़ा। कुछ ही दिनों बाद ही मां-बाप के कत्ल के इल्जाम में सुमन को जेल जाना पड़ा। सुमन अक्तूबर 2019 से ही जिला जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *