क्रिसमस सद्भावना रैली का अर्पण कल्याण समिति ने किया स्वागत

रायपुर
नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के मार्गदर्शन में अर्पण कल्याण समिति के सदस्यों ने रविवार को मसीही समाज के द्वारा निकाली गई क्रिसमस सद्भावना रैली में शामिल मसीही समाज के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मसीही समाज के धर्म प्रमुख का अर्पण कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया। शर्मा ने रायपुर के पूर्व महापौर और वर्तमान में रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे द्वारा प्रारंभ की गई जन-जागरूकता अभियान-युद्ध नशे के विरुद्ध- की संक्षेप में जानकारी दी। मसीही समाज के प्रमुख ने नशे के विरुद्ध प्रारंभ की गई जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *