विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैटरीना के हाथों से बने हलवे को बताया अब तक का ‘सबसे बेस्ट’ हलवा

 

कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित बरवाड़ा फोर्ट में विक्की कौशल से शादी कर ली। शादी के फौरन बाद कपल हनीमून के लिए मालदीव्स गया और यहां से लौटने के बाद कैटरीना कैफ अपने ससुराल पहुंचीं। कैटरीना ने यहां ससुरालवालों के लिए पहली रसोई में हलवा बनाया। अपनी नई नवेली पत्नी के हाथों से बना हलवा खाके विक्की कौशल खुद को रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया पर उन्होंने कैटरीना की तारीफ के पुल बांध दिए।  

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैटरीना के हाथों से बने हलवे को अब तक का 'सबसे बेस्ट' हलवा बताया। विक्की ने कैटरीना द्वारा बनाए गए हलवे की फोटो शेयर करते हुए लिखा- बेस्ट एवर हलवा। इसके साथ ही उन्होंने Kiss वाले इमोजी भी शेयर किए। बता दें कि कैटरीना कैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पहली रसोई के तौर पर बनाए गए हलवे की फोटो शेयर की थी।

बता दें कि कैटरीना-विक्की 20 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना रिसेप्शन जनवरी तक टाल दिया है। रिपोर्ट्स के मानें तो तो विक्की और कैटरीना फिलहाल रिसेप्शन डेट्स को लेकर ऑप्शन देख रहे हैं। प्लान है कि रिसेप्शन डेट जनवरी के शुरुआती हफ्ते में रखी जा सकती है, क्योंकि इस वक्त मुंबई में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते कई सेलेब्स ट्रैवल कर रहे हैं। वे रिसेप्शन के लिए मुंबई में मौजूद नहीं होंगे।

बता दें कि कैटरीना-विक्की शादी के बाद जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। जुहू स्थित एक अपार्टमेंट में दोनों ने एक फ्लैट किराए पर लिया है। 4 बीएचके के इस अपार्टमेंट में इंटीरियर का काम भी पूरा हो चुका है। खबरों की मानें तो रिसेप्शन के बाद कैट-विक्की दोनों ही अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हो जाएंगे। कैटरीना जनवरी में सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। वहीं, विक्की के पास भी कई प्रोजेक्ट्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *