बिरगांव में भूपेश की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बिरगांव नगर निगम चुनाव के लिए रावांभाटा में एक महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया उसे निभाया भी है। तीन साल में हमारी सरकार ने जो काम किया है उस बदलाव को आप सब देख रहे हैं। आम लोगों को बसाने का काम हमने किया है उजाड?े का नहीं। बिजली बिल आधा हो चाहे जमीन का पट्टा। राशन,पानी,सड़क,सफाई,शिक्षा,स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता में हैं। कोरोनाकाल में भी हमने अपने प्रदेश की जनता को भरपूर सुविधा पहुंचाने का काम किया।

सभा में चालीस वार्ड के प्रत्याशी व समर्थक जुटे हुए थे,जिससे सभा की भीड़ बार-बार उद्घोष कर रही थी भूपेश है तो भरोसा है..कका अभी जिंदा है। उत्साह से लबरेज मुख्यमंत्री बघेल ने भी जोशीले भाषण से कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बना दिया। मंच पर उनके साथ प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे,वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा,कांग्रेस नेता पंकज शर्मा मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल का रोड शो भी हुआ जिसमें काफी बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस,एनएसयूआई,महिला कांग्रेस,सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हुए। बघेल ने कहा कि 20 तारीख को मतदान हैं किसी के बहकावे में न आकर कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करें और अपने बीच की सरकार में अपने बीच का प्रतिनिधि चुने। संकेत में उन्होने यह भी कह दिया कि सर्वसम्मति से बहुमत के आधार पर महापौर चुना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *