अमित शाह भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में बोले-CM योगी ने यूपी को गुंडों से किया मुक्त
लखनऊ
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में पहुंच गए हैं। अमित शाह और सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही जमकर नारेबाजी होने लगी। शाह और योगी ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित 'सरकार बनाओ अधिकार पाओ' रैली में उमड़ी भीड़ का अभिनंदन किया। अमित शाह यहां सहकारिता से जुड़े दो अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
